फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शोरूम कर्मचारी ही निकला चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी व ऑटो रिक्शा शोरूम में चोरी का पर्दाफाश हुआ है। श्रीराम एन्क्लेव सूरजपुर निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि वह डीएमआर मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से सूरजपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी व ऑटो रिक्शा का शोरूम संचालित करते हैं। काफी समय से उनके शोरूम के सर्विस सेंटर से स्कूटी और ऑटो रिक्शा के स्पेयर पार्ट्स चोरी कर बाजार में औने-पौने दामों पर बेचे जा रहे थे। छानबीन के दौरान पाया कि उनके शोरूम में ही काम करने वाला कर्मचारी चंद्रबोस शर्मा निवासी अलीगढ़ को 20 जून को चोरी करते हुए देखा गया। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें