फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बायोडायवर्सिटी पार्क के पास दो बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोडायवर्सिटी पार्क के पास दो बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत
विज्ञापन

- घुमावदार सड़क पर हुआ हादसा, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-108 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क के घुमावदार हिस्से पर हुआ। दोनों को राहगीरों की मदद से सेक्टर-128 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस को मौके से हेलमेट मिला है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रयागराज के शिवरा गांव निवासी शुभम मिश्रा (31) के रूप में हुई है। वह नोएडा के गेझा गांव में रहते थे। वहीं, घायल युवक बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के बिचौला गांव निवासी 24 वर्षीय बिलाल हैं, जो हाजीपुर गांव में रहता हैं। बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों युवक काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बायोडायवर्सिटी पार्क के पास घुमावदार सड़क पर दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई, जबकि बिलाल का इलाज जारी है। पुलिस ने शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को दे दी गई है। शुभम की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन प्रयागराज से नोएडा के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें