फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर ठगों को बैंक खाता देने पर जालसाज को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों को बैंक खाता देने पर जालसाज को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- खाते में आए थे 2.15 लाख रुपये, खाता, चेकबुक और सिम देने के बदले मिले 50 हजार रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगी की रकम दूसरे बैंक खातों में मंगाने के लिए खाता उपलब्ध कराने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के बदले अपना बैंक खाता, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को देता था। पुलिस के मुताबिक, उसके खाते में ठगी के 2,15,743 रुपये आए थे। खाता उपलब्ध कराने के बदले उसे 50 हजार रुपये मिले थे।
डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रय्यान अंसारी निवासी जगतपुरी, ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और मिली सूचना के आधार पर उसे 15 अक्तूबर को नोएडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए साइबर अपराधियों के संपर्क में रहता था। रुपये मिलने के बदले उसने उन्हें अपना बैंक खाता और उससे जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते का संबंध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज दो शिकायतों से है। इनमें एक शिकायत उत्तर प्रदेश और दूसरी आंध्र प्रदेश से संबंधित है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते में आई रकम किन लोगों से ठगी गई और उसे आगे किन खातों में भेजा गया। मामले में साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें