फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस विवाद में सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी के घर के बाहर तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंटेनेंस विवाद में सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी के घर के बाहर तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर विवाद बढ़ गया। सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी ने आवास समिति के पदाधिकारियों और उनके साथ आए लोगों पर घर के बाहर तोड़फोड़ करने, परिवार की महिलाओं से अभद्रता करने और नकदी समेत कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, समिति के पदाधिकारियों ने कार्रवाई को अतिक्रमण हटाने से जुड़ा बताया है। सेवानिवृत्त अधिकारी के अनुसार, वह वर्ष 1995 से सेक्टर में रह रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आवास समिति के दो पदाधिकारी 50 से 60 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। इस दौरान घर के बाहर लगी फेंसिंग तोड़ दी गई। विरोध करने पर घर में मौजूद पत्नी और तीन बेटियों से अभद्रता की गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, आवास समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित आवंटी लंबे समय से मेंटेनेंस शुल्क नहीं दे रहे हैं। घर के बाहर अतिक्रमण के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी के चलते नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें