- दो बाइक और एक चार पहिया वाहन ले गए चोर, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-71 में निजी अस्पताल के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित आकाश सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 अगस्त को कैलाश अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी कर काम पर चले गए वापस आए तो बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-116 में ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-115 निवासी शिवम शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपनी बाइक सेक्टर-116 स्थित ऑफिस के बाहर खड़ी करके काम पर अंदर चले गए। वापस आने पर बाइक नहीं थी। पीड़ित ने सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बिल्डिंग के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन चोरी हो गया। सेक्टर-58 स्थित बिशनपुरा निवासी हरपाल ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्होंने एल इलेवन बिल्डिंग के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की। सोमवार जब वह वापस आए तो गाड़ी गायब थी। काफी तलाश करने के बाद पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों की तलाश की जा रही है।