फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार बस ने महिला को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले में महिला के बेटे ने सेक्टर-39 थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ शिकायत दी है। दिल्ली के मदनपुर खादर स्थित दुलीचक कॉलोनी निवासी नवीन प्रजापति की मां मालती देवी बृहस्पतिवार को नोएडा आई थीं। बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के नजदीक तेज गति से आई डीटीसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मालती देवी सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें