नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने चार निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया है। बुधवार को जारी आदेश के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। आदेश के तहत मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक उमेश चंद्र नैथानी को सेक्टर-24 थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ईकोटेक तृतीय थाने के प्रभारी निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह को बिसरख थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर को मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह को ईकोटेक तृतीय थाने का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। ब्यूरो