फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ दिन से बिजली गुल, किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। मेहंदीपुर बांगर गांव में आठ दिन से बिजली कटौती से परेशान किसानों ने बुधवार को रबूपुरा बिजलीघर की ओर कूच किया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बिजलीघर का घेराव करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने किसानों से बातचीत कर उन्हें रोक लिया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के आधे मोहल्ले में आठ दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण यह समस्या बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि जेई और अन्य कर्मचारियों से कई बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया गया। अधिकारियों के फोन नहीं उठाने से भी लोगों में नाराजगी है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बिजलीघर का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें