फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वित्त मंत्रालय की योजना बताकर 70 लाख ठगे, एआई वीडियो बना हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी योजना का झांसा देकर ग्रेनो वेस्ट के बुजुर्ग से 70.90 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एआई से बनाया फर्जी वीडियो दिखाकर साइबर ठगों ने ग्रेनो वेस्ट के 59 वर्षीय व्यक्ति को निवेश के जाल में फंसा लिया। ठगों ने इसे वित्त मंत्रालय की योजना बताकर कम रकम निवेश करने पर बड़ा मुनाफा देने का झांसा दिया। ठगों ने पीड़ित से 16 बार में 70.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों के फोन बंद मिले। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुपरटेक इकोविलेज वन सोसाइटी निवासी विनोद कुमार शर्मा ने बताया इसी वर्ष जनवरी माह में फेसबुक पर निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। जिसमें प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का वीडियो था। वीडियो में 22,500 रुपये निवेश करने पर काफी अधिक रिटर्न मिलने का दावा किया गया था। सरकारी योजना और दोनों नेताओं का वीडियो देखकर उन्हें भरोसा हो गया। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्होंने बताए गए खाते में 22,500 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर दिया शर्मा नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया। अधिक निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उनसे 28 जनवरी को 1.50 लाख और तीन मार्च को 50 हजार रुपये और जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में ठगों ने बताया कि निवेश से 4.32 लाख रुपये की कमाई हुई है और रकम निकालने के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद सूरज रेड्डी नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने कभी बैंक खाता खुलवाने, कभी इंश्योरेंस और कभी रकम को वैध कराने के नाम पर पैसे मांगे। इस तरह 16 बार में 70 लाख 90 हजार 65 रुपये ट्रांसफर करा लिए। चार अगस्त को रकम वापस लेने के लिए संपर्क किया तो आरोपियों के फोन बंद मिले। पांच अगस्त को साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की गई। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया ठगी में लिप्त बैंक खातों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें