नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-134-135 के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर एक्सप्रेस-वे थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान शाहनवाज (42) के रूप में हुई है। शाहनवाज मूलरूप से मुजफ्फरनगर के भोझहेरी गांव के रहने वाले थे। वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर आते-जाते थे। तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-134 और सेक्टर-135 के बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। चार अगस्त की दोपहर उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ब्यूरो