फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़ लैपटॉप और नकदी से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-121 सर्विस रोड पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग और उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी शिवकुमार यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मैनपावर फर्म का संचालन करते हैं। सोमवार को वह किसी काम से सेक्टर-121 सर्विस रोड पहुंचे थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की और पास में रहने वाले एक परिचित से मिलने चले गए। करीब एक घंटे बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला। सीट पर रखा बैग भी गायब था। बैग में लैपटॉप, सात हजार रुपये नकद, बाइक की चाबी, फर्म से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीड़ित ने फेज-3 थाने में शिकायत दी। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि माले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें