नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान में खेले गए अल्टीमेट क्रिकेट बैटर सीजन-3 लीग मुकाबले में एनपीजी-11 ने तेजस क्रिकेट क्लब को 112 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनपीजी-11 ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेजस क्रिकेट क्लब की टीम 10.4 ओवर में 87 रन पर ही सिमट गई। शान्तनु मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच व रितेश कुमार ने बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जीता।