नोएडा। शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर से गहने तथा नकदी चोरी कर ले गए। जलवायु विहार निवासी अंकित रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि वह 19 जून को परिवार के साथ भीमताल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 24 जून की देर रात जब परिवार वापस लौटा तो किचन की खिडक़ी टूटी मिली। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि लॉकर से सोने का हार समेत अन्य आभूषण और नकदी गायब है। सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो