सीसी रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा संवाद। दादरी विधानसभा क्षेत्र के देवला गांव में शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे थे। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी नोएडा रोड से आर्यव्रत स्कूल तक सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क करीब 238 मीटर लंबाई की होगी, जिस पर करीब 27 लाख रुपये की लागत आएगी। इस रास्ते पर अब जलभराव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।