फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो से बाइक सवार बदमाशों ने बैग चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में लाल बत्ती पर खड़े आटो से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग चुरा लिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बिसरख में रहने वाले विपिन बिहारी गौतम सेक्टर 142 स्थित आइटी कंपनी में काम करते हैं। वह 12 मार्च की शाम ऑटो से घर लौट रहे थे। फेज-2 में लालबत्ती के पास ऑटो रुका हुआ था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पता पूछने के बहाने नजदीक आए और बातों में उलझा दिया। तभी ऑटो से बैग चुरा लिया। बैग में एक लैपटाप, डायरी, डेबिट कार्ड, चार्जर, लंच बाक्स आदि सामान था। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें