फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंजिश में कारोबारी को धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। व्यावसायिक रंजिश में एक कारोबारी को धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने इस मामले में पूर्व साझेदार व बिल्डिंग मालिक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली फेज-3 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर 88 में रहने वाले मनुवीर त्यागी का हैंडीक्राफ्ट का काम है। उन्होंने सेक्टर 67 में लोकेश चौहान की बिल्डिंग किराये पर ली हुई है और वह साझेदार भी थे। आरोप है कि मनुवीर ने सेक्टर 67 से कार्यालय सेक्टर 88 में शिफ्ट कर लिया। वह वर्तमान में सचिन के साथ मिलकर हैंडक्राफ्ट का कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि लोकेश उनसे रंजिश मानता है। 13 मार्च को लोकेश ने अपने वाट्सअप नंबर से कॉल की और गुंडे से पिटवाने की धमकी दी। एसीपी उमेश यादव का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें