फोटो है -
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में जमकर ठहाके लगे। पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी बीपी सिंह ने बताया कि इस दौरान क्लियो हिंदू पर्व समिति व क्लियो यूथ क्लब की पूरी टीम मौजूद रही। हास्य कवि राजेश चेतन, राजेश अग्रवाल, बलविंदर कौर समेत युवा कवि उपेंद्र पांडे ने राष्ट्र प्रेम, समसामयिक और प्रेरक काव्य-पाठ किया। इस मौके पर राजेश दत्ता, आनंद श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो