-पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को नामजद कर शुरू की है मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में बच्चों में विवाद होने के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत के आधार पर 6 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव नगला जहानू निवासी हसन मोहम्मद ने बताया कि गांव में खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हो गया था। इसकी शिकायत को लेकर उनका बेटा रिजवान और उनका भाई रहीसु रकमुद्दीन के घर गए थे। उन्होंने बातचीत करने की कोशिश की तो उल्टा रकमुद्दीन ने अपने परिचितों के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला कर दिया। हसन मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने रकमुद्दीन, रहीसुद्दीन, कमरू और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष से रकमुद्दीन की पत्नी ने शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोपियों पर घर में घुसकर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर हसन मोहम्मद, साहिल और रिजवान को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।