फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यार्ड में खड़ी स्पेशल ट्रेन की सीट पर दो मांस के टुकड़े मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग प्रयागराज से आने वाली स्पेशल ट्रेन की सीट के नीचे दो मांस के टुकड़े मिले हैं। जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जब ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के पास यार्ड की लाइन नंबर-8 में खड़ी थी। तभी जनरल कोच की सीट संख्या-40 ,41 , 42 पर दो मांस के टुकड़े पड़े थे। घटना की सूचना रेलवे विभाग कर्मचारियों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस ट्रेन पर पहुंची। सीट के ऊपर व नीचे पड़े दो मांस के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया। मांस के टुकड़ों की जानकारी के लिए बिसरा सुरक्षित करने के लिए रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें