दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र छपरौला गांव के समीप पंचकूला कॉलोनी में बेटी की शादी के लिए रखे साढे 13 लाख रुपये चोरी कर लिए गये। पुत्रवधू पर चोरी का अरोप है। जब बेटे ने चोरी के बारे में पूछा तो उसने तलाक की मांग कर दी। बेटा ने परेशान होकर सल्फास की गोलियां खा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी पुत्रवधू व उसकी मां के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के समीप पंचकूला कॉलोनी में जागरतन परिवार के साथ रहते हैं । उन्होंने घर में बेटी की शादी के लिए साढ़े 13 लाख रुपये रखे थे। जिनकी जानकारी बेटा हरेंद्र व पुत्रवधू पूजा को थी। जब मेरे भाई ने अलमारी में रखे पैसे मांगे तो वह नहीं मिले। नकदी को लेकर पूजा से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई । जानकारी मिली कि पुत्र वधू ने चोरी कर पैसे अपनी माता को दे दिए। उसके बाद बेटा से तलाक की मांग करने लगी। जिसके चलते बेटे हरेंद्र ने 11 जुलाई को सल्फास खा लिया। मामले में पुत्रवधू व उसकी मां के खिलाफ कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।