नोएडा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने रविवार से विशेष अभियान शुरू किया। अभियान में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुके ऐसे 10 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा मैनुअल चालान के 2214 और आईएसटीएमएस कैमरों के माध्यम से 3248 वाहनों के चालान किए गए। कुल 5462 ई-चालान किए गए, जबकि 14 अन्य वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2176 वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 326, मॉडिफाई साइलेंसर पर 15 और प्रेशर हॉर्न या हूटर का इस्तेमाल करने पर 31 वाहनों के चालान किए गए। ब्यूरो