ग्रेटर नोएडा।
दादरी विधानसभा क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर, खंगोड़ा और महाराजगढ़ी गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को अब दादरी खंड के प्यावली उपकेंद्र से जोड़ने के कार्य का विधायक तेजपाल नागर ने शुभारंभ किया। इससे करीब 10 हजार लोगों को बिजली की किल्लत से राहत मिलेगी। अब तक इन गांवों को हापुड़ के मसूरी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इन्हें दादरी खंड के प्यावली उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और स्थिर हो जाएगी। ग्राम ऊंचा अमीरपुर से खंगोड़ा तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया जाएगा।