रबूपुरा। रबूपुरा क्षेत्र में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवीन चौधरी ने शिकायत देते हुए बताया कि उनके पिता ने रॉबिन और सिंधु को कुछ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।