यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर देहात विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के टैप चेंजर की मरम्मत का काम किया गया। इसके चलते क्षेत्र के करीब 15 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग ने बताया कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर पर भी दबाव बढ़ जाता है। इसके लिए अभी से मरम्मत का काम कराया जा रहा है।