फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्गेा कॉरिडोर अब अधूरा, अभी लगेगा और समय

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो हब तक सीधी कनेक्टिविटी नहीं, माल की आवाजाही के लिए अलग रास्ते का इंतजार


माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्गो हब तक माल की आवाजाही सुगम बनाने के लिए बनाए जा रहे कॉरिडोर की 9.1 किलोमीटर सड़क तैयार हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद शिपमेंट को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए नियमित सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। कार्गो हब तक सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने से अलग कॉरिडोर बनाने का उद्देश्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हो पा रहा है।

कार्गो कॉरिडोर का उद्देश्य मालवाहक वाहनों को एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक सीधे पहुंच उपलब्ध कराना है। इससे सामान्य यातायात पर दबाव कम होने के साथ माल की आवाजाही भी आसान होनी है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट की ओर सड़क तैयार की गई है। अब तक 9.1 किलोमीटर सड़क बन चुकी है, लेकिन कार्गो टर्मिनल तक पूरी तरह सीधा रास्ता उपलब्ध नहीं होने से शिपमेंट को नियमित सड़क से होकर ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर आसान होगी ढुलाई : कार्गो हब के लिए अलग कॉरिडोर तैयार होने से मालवाहक वाहनों को सामान्य यातायात से अलग रास्ता मिलने की उम्मीद थी। इससे माल की आवाजाही में लगने वाला समय कम होने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है। हालांकि, जब तक कॉरिडोर कार्गो टर्मिनल से सीधे नहीं जुड़ता, तब तक इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। अब निगाहें बाकी कनेक्टिविटी के काम और इसके पूरा होने की समय सीमा पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें