दादरी (संवाद)। दादूपुर गांव नहर पटरी पर जांच के दौरान पुलिस ने स्काॅर्पियो सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है । उनके कब्जे से तमंचा कारतूस व चाकू बरामद कर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया स्कॉर्पियो में नरौली गांव निवासी सचिन कुमार व सूबे बंसल सवार थे। जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से तमंचा कारतूस व चाकू मिल गए। पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।