फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग में कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में जारी डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग के पहले चरण के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समूह ए में एरियंस एफसी ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए तीन अंक हासिल किए। वहीं मिगसन चैंपियंस तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं स्टेलरिन एफसी और एससी दिल्ली क्रिएटर्स को अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं समूह-बी में विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी तीन अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर है। यूजुअल सस्पेक्ट्स एफसी भी तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लोको एफसी और आईएमएस वॉरियर्स को अपने पहले मुकाबलों में हार मिली। पहले चरण के बाद दोनों समूहों में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें फिलहाल अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की स्थिति में हैं। लीग के अगले चरण में शनिवार को मुकाबले खेले जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें