ग्रेटर नोएडा। किसान चौक से पर्थला फ्लाईओवर तक शुक्रवार को ट्रैफिक जाम लग गया। सुबह करीब 10 बजे यातायात का दबाव बढ़ने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते कार, बस, ऑटो और दोपहिया वाहन काफी देर तक रेंगते रहे। कई लोग समय पर कार्यालय, कॉलेज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए नहीं पहुंच सके। वाहन चालकों को कई किलोमीटर तक धीमी गति से चलना पड़ा, जिससे यात्रा का समय सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गया। किसान चौक, गौर चौक और पर्थला फ्लाईओवर के बीच सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ब्यूरो