ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में आरोपी आकाश निवासी बुलंदशहर को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को छह माह की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को पांच दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आरोपी के खिलाफ फेज-1 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ब्यूरो