फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : कराटे में देश को स्वर्ण दिलाना चाहती हैं आराध्या

विज्ञापन
आराध्या । उभरते खिलाड़ी ।
विज्ञापन
सेक्टर-62 निवासी 12 वर्षीय आराध्या अशोक कराटे में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। ग्रेटर नोएडा के सेंट जॉन स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा आराध्या पिछले छह वर्षों से कराटे का अभ्यास कर रही हैं। वह सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम की एके मार्शल आर्ट अकादमी में कोच अफजल खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। आराध्या प्रतिदिन करीब चार घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक और फिटनेस को बेहतर बना रही हैं। हाल ही में आयोजित एमजीए यूपी स्टेट टूर्नामेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा दिल्ली में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता। अब तक आराध्या चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। कोच अफजल खान का कहना है कि आराध्या में बेहतर खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है और वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकती हैं। पिता संजीव कुमार हर शनिवार और रविवार को उन्हें अभ्यास के लिए स्टेडियम लेकर जाते हैं। मां पूजा कुमारी बताती हैं कि बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहता है। आराध्या का सपना कराटे में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर गौरवान्वित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें