फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-63 की गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में भीषण आग, दो कर्मचारियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-63 की गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में भीषण आग, दो कर्मचारियों को बचाया
विज्ञापन

- आठ दमकल गाडिय़ों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, प्रथम और द्वितीय तल तक पहुंचीं लपटें
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने कंपनी के प्रथम और द्वितीय तल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान अंदर सो रहे दो कर्मचारी भी आग और धुएं के बीच फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। दमकल की आठ गाडि़यों ने करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार देर रात ए-4, सेक्टर-63 स्थित गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना में कंपनी के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की भी जानकारी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दमकल की आठ गाडि़यों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने एक तरफ आग बुझाने का काम शुरू किया तो दूसरी ओर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। दमकलकर्मियों ने तलाशी अभियान के दौरान प्रथम तल पर सो रहे 41 वर्षीय विक्की और 26 वर्षीय अरुण को बाहर निकाला। दोनों आग की चपेट में आए परिसर में फंसे हुए थे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका: शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।अग्निशमन विभाग की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें