नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में सफर कर रही एक महिला का आईफोन झपट लिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पीड़ित महिला की पहचान होशियारपुर निवासी अंजली के रूप में हुई है। अंजली बीते माह की 28 तारीख को अपनी आभूषणों की दुकान जहां पर नौकरी करती है वहां जा रही थीं। वह ऑटो में बैठकर सफर कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। घटना सेक्टर-75 के सामने की बताई गई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। ब्यूरो