फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दशहरा मेले में उमड़ी भीड़, कई घंटे शहर में रेंगता रहा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा मेले में उमड़ी भीड़, कई घंटे शहर में रेंगता रहा ट्रैफिक
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

-ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावी करवाया डायवर्जन, वाहनों के दबाव से वैकल्पिक रास्ते भी हुए जाम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दशहरा मेले में उमड़ी भीड़ के चलते मंगलवार की शाम कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी। सेक्टर-21 ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 पार्क के आसपास दोपहर बाद से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। वाहन चालक जगह-जगह फंसे नजर आए और यातायात रात दस बजे के बाद ही सामान्य हो पाया। बुधवार को भी मूर्ति विसर्जन के चलते नो-एंट्री जोन का समय शाम 5 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
दशहरा पर बड़े आयोजनों और मेले को देखते हुए यातायात पुलिस ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी डायवर्जन योजना बनाई थी। नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर चार की तरफ जाने वाले रास्ते मंगलवार से ही बंद कर दिए गए थे। मंगलवार को बाकी रास्ते बंद करने के साथ डायवर्जन दोपहर दो बजे से प्रभावी कर दिया गया। शाम करीब पांच बजे स्टेडियम के चारों ओर रास्तों पर भीड़ बढ़ गई। सबसे ज्यादा दिक्कत नोएडा स्टेडियम के आसपास के इलाकों में हुई। सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल रास्ता, सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज से स्टेडियम चौराहे के दोनों तरफ और सेक्टर-57 चौराहे से 12-12-56 तिराहा जैसे मार्ग प्रभावित रहे। सेक्टर-11 झुंडपुरा सहित अन्य रास्तों पर भी वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं। इनमें कई रास्ते डायवर्जन के चलते विकल्प के तौर पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सुझाए गए थे।
विज्ञापन

यातायात डायवर्जन और भीड़ का असर : जाम लगने का मुख्य कारण मेले में आई लोगों की भारी भीड़ थी। यातायात डायवर्जन के बाद दिए गए वैकल्पिक रास्ते भी भीड़ के कारण जाम हो गए। सेक्टर-110 से भंगेल जाने वाली सड़क पर भी भीषण जाम की स्थिति बनी रही। फंसे हुए वाहन चालकों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में भी एक घंटे तक का समय लगा।
विज्ञापन

प्रमुख प्रभावित क्षेत्र : सेक्टर-62 में पार्क के पास मैदान में मेला और रावण दहन होता है, उसके चारों तरफ भी भारी भीड़ रही। सेक्टर-62 डी पार्क, फोर्टिस अस्पताल की तरफ से अंदर जाने वाला यातायात और पुलिस चौकी रोड पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोनों जगहों पर यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने में लगातार लगे रहे। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास व एसीपी ने कई जगहों पर निरीक्षण किया। डीसीपी ने बताया कि तैयारी के हिसाब से डायवर्जन की योजना प्रभावी करवाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें