फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आधार कार्ड के दुरुपयोग का डर दिखा किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से निकाले 24 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- टेलीफोन विभाग का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने महिला को किया था फोन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने टेलीफोन विभाग का कर्मचारी बनकर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उनके खाते से 24 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जालसाजों ने महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल अवैध गतिविधि में होने की बात कही। इसके बाद मोबाइल बंद कराने और गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी होने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने आरोपी के बताए खाते में रकम भेज दी। ठगी का पता चलने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके मोबाइल पर 5 अक्तूबर 2025 को फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीफोन विभाग का कर्मचारी बताया। उसने महिला से कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल किसी अवैधानिक गतिविधि में किया गया है। इसके चलते उनका फोन बंद कर दिया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ वारंट है। अचानक आई इस तरह की कॉल से महिला डर गईं। साइबर ठग ने बातचीत के दौरान उन पर लगातार दबाव बनाया और कार्रवाई से बचने के नाम पर रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 7 अक्तूबर 2025 को अपने खाते से 24 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद आरोपी ने पैसा वापस नहीं किया। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जो अब साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि रकम जिस खाते में ट्रांसफर हुई है, उसके धारक और लेनदेन की जांच की जा रही है। साथ ही कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें