नोएडा (संवाद)। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय लापता हुई चार वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल तलाश लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार को बच्ची के परिजनों ने एक्सप्रेस वे थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। कुछ देर बाद जब बच्ची की तलाश की गई तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश के लिए टीम गठित की, आसपास के क्षेत्र में खोजबीन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। इस तरह उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस ने सकुशल बच्ची को तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया।