फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ साल बाद दर्ज हुई सडक़ हादसे की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद दर्ज हुई सडक़ हादसे की प्राथमिकी
विज्ञापन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाते समय उबर बाइक से हुए सड़क हादसे में घायल महिला ने करीब डेढ़ वर्ष बाद एक्सप्रेसवे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हुई थीं। दिल्ली के वजीर नगर निवासी अंजू ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी 2025 को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के उदमान होटल से दिल्ली जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी। रास्ते में चालक लगातार तेज गति से वाहन चला रहा था। सेक्टर-168 के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गईं। होश आने पर उन्होंने खुद को सेक्टर-128 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती पाया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें