नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में पैदल जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित फोन पर बातचीत करते हुए जा रहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हाजीपुर निवासी जाफर हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में एक पीजी में रह रहे हैं। 16 जुलाई की रात वह हाजीपुर की गली नंबर-5 में मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो