फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर 46 में अभी पुरानी टीम ही संभालेगी कार्यभार, बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए करेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-पुरानी टीम ने नई टीम पर लगाए थे गलत तरीके से बायलॉज बदलने के आरोप
-मामले में हाईकोर्ट ने सात जुलाई को दूसरे पक्ष से जवाब किया था तलब

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-46 इन दिनों कुश्ती का अखाड़ा बना हुआ है। एक तरफ नई टीम अपने अलग दावे कर रही है। दूसरी तरफ पुरानी टीम ने अपने अलग दावे के साथ हाईकोर्ट का रुख किया है। पुरानी टीम के अनुसार, नई टीम ने अपना जवाब दाखिल किया है, लेकिन अभी डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जवाब दाखिल करना बाकी है। इस बीच कोर्ट ने नई टीम पर स्टे लगा दिया, अब पुरानी टीम ही सेक्टर का कार्यभार संभाल रही है।

बता दें, सेक्टर-46 में निर्वाचन अधिकारी ने 23 फरवरी को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। 7 मार्च को सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए के पांच पदाधिकारियों व सात वार्डों के कार्यकारी सदस्यों को चुना गया। इसके अलावा शेष बचे छह वार्डों का चुनाव आठ मार्च को संपन्न हुआ। पुरानी टीम को चुनाव कराने में देरी के आरोप लगाते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत करते हुए कालातीत कर दिया गया था। इसके बाद यह चुनाव संपन्न हुए और टीसी गौड़ बतौर अध्यक्ष चुने गए, अपनी नई टीम के साथ उन्होंने शुरूआत की। लेकिन कालातीत हो चुकी पुरानी टीम के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय राणा ने टीसी गौड़ पर आरडब्ल्यूए के बायलॉज धोखाधड़ी कर बदलने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का रूख किया। जहां कोर्ट ने नई टीम पर स्टे लगा दिया। ऐसे में विजय राणा के पास फिर सेक्टर की कमान आ गई। वर्तमान में वह सेक्टर की व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने सात जुलाई तक नई टीम और डिप्टी रजिस्ट्रार से जवाब तलब किया था। मामले में नई टीम ने अपना जवाब और दस्तावेज सौंप दिए, लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से दस्तावेज सौंपना बाकी है। पूर्व अध्यक्ष विजय राणा का कहना है कि जल्द दस्तावेज सौंपने के बाद अगली सुनवाई होगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें