दनकौर (संवाद)। रोशनपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बबलू पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनके बेटे नितिन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में नितिन ने बताया कि उनके पिता गांव में एक व्यक्ति के यहां दूध की डेयरी पर काम करते थे। 21 जुलाई को वह घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। दनकौर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।