परी चौक समेत स्टॉपेज पर नहीं बने टीनशैड, बरसात में खड़े होकर कर रहे बस का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। बारिश हो या चिलचिलाती धूप, शहर के बस यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। बस स्टॉपेज पर टीनशेड न होने से लोगों को खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ता है, जबकि बस चालकों को भी सवारियां चढ़ाने-उतारने के लिए तय स्थान नहीं मिल पा रहा है।शहर के लोग लंबे समय से परी चौक समेत प्रमुख स्थानों पर टीनशैड समेत जरूरी सुविधायुर्क्त बस स्टॉपेज बनाने की मांग करते रहे है।
ग्रेटर नोएडा शहर के परी चौक, रोडवेज बस स्टैंड से करीब 18 रूटों पर रोडवेज की बसों का संचालन होता है। वहीं दूर दराज की डिपो की बसें भी परी चौक समेत अन्य स्थानों से सवारियां उठाती और उतारती हैं। बसों के लिए सवारियां बैठाने और उतारने की सबसे प्रमुख स्थान परी चौक है। इस स्थान पर अंसल मॉल के सामने सड़क पर ही रोडवेज और निजी बसों का जमावड़ा लगा रहता है। इस स्थान पर सवारियां को बरसात, धूप से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। दो दिन से बरसात होने के चलते यात्री परेशान हैं। अगर उनको बस पहले से खड़ी नहीं मिलती तो उनको खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ता हैं।
विज्ञापन
शहर में नहीं बने स्टॉपेज, सिटी बस चालक भी परेशान :
ग्रेटर नोएडा शहर में अभी तक सिटी बसों के लिए भी स्टॉपेज का निर्माण नहीं हो पाया है। केवल स्थानों के नाम चिह्नत कर दिए गए हैं। कई स्थानों पर सिटी बस चालक भी सवारियां लेने लिए किस स्थान पर पहुंचे उनको जानकारी नहीं रहती। बरसात में सवारियों को सड़क पर ही खडे़ होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जिन स्थानों पर बस स्टॉपेज बनाए गए हैं वह उनके रूटों में शामिल नहीं है।
एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह का कहना है कि सिटी ई-बसों के रूटों पर स्टॉपेज के बोर्ड लगाकर उन स्थानों पर यात्रियों को बैठने के लिए शैड बनाए जाए। साथ ही सवारियों के लिए जनसुविधा की व्यवस्था की जाए।
परी चौक पर स्टॉपेज बनाने के लिए रोडवेज ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। प्राधिकरण ने अभी तक स्थान नहीं मिला है। स्थान मिलने के बाद यात्रियों के लिए जरूरी सुविधा युक्त स्टॉपेज बनाए जाएंगे। समीना अंजुम एआरटीओ ग्रेटर नोएडा डिपो