फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फेसबुक पर झाड़ू खरीदने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेसबुक पर झाड़ू खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े छह लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। चोटपुर निवासी नरेश सहनी (45) ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से एक झाड़ू विक्रेता से संपर्क किया था। आरोपी ने माल भेजने के लिए न्यूनतम छह लाख रुपये की खरीद की शर्त रखी। इसके बाद 8.25 लाख रुपये का बिल भेजकर भुगतान करने को कहा। नरेश ने 31 अक्तूबर से 14 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग माध्यमों से साढ़े छह लाख रुपये भेजे। रकम भेजने के बाद भी उन्हें झाड़ू का माल नहीं मिला और विक्रेता से संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें