फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-83 में फैक्टरी में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-83 स्थित बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार को फैक्टरी में आग लगने से हडक़ंप मच गया। फैक्टरी के द्वितीय तल पर मशीनों और रॉ मटेरियल में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर सर्विस की गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग द्वितीय तल पर मशीनों और वहां रखे रॉ मटेरियल तक सीमित थी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें