फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिकों की मौत में अभी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव आंकलपुर में चालक की लापरवाही के कारण हुई दो श्रमिकों की मौत के मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मृतकों के परिवार की ओर से बुधवार देर रात तक दोनों के परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली। वहीं पुलिस मौके से भागने वाले चालक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आंकलपुर गांव में मंगलवार बुलंदशहर के रामघाट से ईंटों की डिलीवरी देने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की लापरवाही के कारण पलट गई थी। इसमें ट्रॉली में सवार दो श्रमिकों की ईंट के नीचे दबने से मौत हो गई थी। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें