यमुना सिटी (संवाद)। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े जेवर-टप्पल मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते राहगीरों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह डाली गई बजरी और निर्माण सामग्री के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ रहा है, जबकि दोपहिया वाहन सवारों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।