फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टोल बंद करने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे पर किसान संगठनों की गाड़ियों का टोल बंद किए जाने के विरोध में बुधवार शाम कनारसी गांव में भारतीय किसान यूनियन भानू संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना और संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने किया। बैठक में किसान नेताओं ने यमुना विकास प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन के फैसले पर कड़ा विरोध जताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी किसान संगठन आपसी समन्वय के बाद किसी भी दिन जेवर टोल पर बड़ा आंदोलन करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि जीरो पॉइंट से आगरा तक सर्विस रोड का निर्माण एक्सप्रेसवे की शर्तों के अनुसार कराया जाए। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर दिए जाने की मांग भी दोहराई गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें