यमुना सिटी।
जहांगीरपुर कस्बे में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ग्राम चक जलालाबाद निवासी कपिल किसी कार्य से जहांगीरपुर चौराहे पर आए थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस टक्कर से गाड़ी की दाहिनी तरफ की पिछली खिड़की और लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर जहांगीरपुर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।