यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान जेवर खादर रोड से अवैध देशी शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ट्विन टावर ब्रांड के 45 टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर 2026 को चौकी क्षेत्र में गश्त और सुरागरसी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक का कट्टा लिए देखा। शक होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू, निवासी मोहल्ला सल्लियान, कस्बा व थाना जेवर बताया। तलाशी लेने पर कट्टे के अंदर गत्ते की पेटी से 45 अवैध टेट्रा पैक बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आने-जाने वाले लोगों को महंगे दामों पर शराब बेचकर अपना खर्च चलाता है।