दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर नहर के पास जांच के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर कार्रवाई की गई है । प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना नहर पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान जब सलारपुर नहर पुल के पास पहुंची तो हापुड़ जनपद के धौलाना गांव निवासी राशिद शेख घूम रहा था। जब पुलिस ने टॉर्च का इशारा कर रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिय। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा कारतूस मिल गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है ।