फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रबूपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

-रौनीजा में धरना दे रहे भाकियू लोकशक्ति को दिया समर्थन
-किसान अपनी मांगों को लेकर जीरो प्वाइंट पर करेंगे महापंचायत

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। एयरपोर्ट बनने से प्रभावित किसानों की मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो किसान जीरो प्वाइंट पर महापंचायत का आयोजन करेंगे। इसमें पूरे देश भर से किसानों को बुलाया जाएगा और किसानों की मांग को पुरजोर तरीके से सरकार के सामने रखा जाएगा। यह बात शुक्रवार को गांव रौनीजा में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर गांव रौनीजा के नजदीक किसानों का धरना पिछले 305 दिन से जारी है। लगातार मांग उठाने के बाद भी किसानों की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। जिसके बाद भाकियू भानु गुट का समर्थन भी अब धरना दे रहे किसानों को मिल गया है। भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारी लगातार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। अब समय आ गया है, जब किसान अपनी शक्ति दिखाएं और एकजुट हो। उन्होंने बताया कि अगर किसानों की मांगे पूरी न हुई तो 15 मई के बाद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें