फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-46 में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रयागराज निवासी वैभव मिश्रा ने पुलिस से शिकायत की है कि वर्तमान में वह सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में रह रहे हैं। सोमवार को रात 9 बजे के करीब वैभव मेडिकल स्टोर से दवा लेने सेक्टर-46 की बाजार में गए थे। उन्होंने अपनी कार मार्केट के पास पार्क की और दवा लेने चले गए। जब वह लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा लैपटॉप और नकदी समेत अन्य सामान गायब था। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें